कन्नौज, अप्रैल 24 -- क्षेत्र में भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र पर गुरुवार को अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सुबह से ही सैकड़ों महिला व पुरुष गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे, लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल सकी। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद जब वितरण नहीं हुआ तो लोग मायूस होकर वापस लौट गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित रही, जिससे उन्हें परेशान होना पड़ा। केंद्र के संचालक कैलाश शाक्य और मैनेजर महेंद्र शाक्य की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...