भीषण गर्मी में गुल हुई बिजली, एक लाख की आबादी परेशान
बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर हांफने लगे हैं। रविवार रात भूरागढ़ और पीलीकोठी उपकेंद्र के 12 फीडर ओवरलोड होकर थम गए। रात भर बिजली कटौती से शहर की करीब एक लाख की आबादी गर्मी में बेहाल हो गई। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक तो कहीं ओवरलोड होकर ठंडे पड़ गए। लोड वैलेंस करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर भागदौड़ करते रहे, पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 12 घंटे से ज्यादा कटौती के कारण लोग पेयजल को भी तरस गए। बिजली विभाग ने जनपद की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर में दो नए सब स्टेशन बनवाए हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से गहराया पेयजल संकट संकटमोचन और नरैनी रोड में 33केवी सब स्टेशन चालू होने के बाद अधिकारियों का दावा था कि शहर में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ दावों की पोल खुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.