नवादा, अप्रैल 23 -- अभी वैशाख माह का आरम्भ ही है और भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जिले के भूजल स्तर को संकटपूर्ण स्थिति में पहुंचा दिया है। जिले के लगभग सभी 14 प्रखंडों में पानी का स्तर औसतन 15 से 25 फीट तक नीचे खिसक चुका है, जिसके कारण हजारों चापाकल अब निरर्थक हो कर रह गए हैं। नवादा जिले में जल संकट अब एक भयावह रूप लेता जा रहा है। सूर्य की तपिश और पारा 42 डिग्री के पार जाने के साथ ही जिले का भूजल स्तर रिकॉर्ड स्तर काफी नीचे गिर गया है। स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश प्रखंडों में वाटर लेयर पूरी तरह से भाग चुका है, जिससे हजारों सरकारी और निजी चापाकल बस सांय-सांय कर रह जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नवादा की पांचों नदी सहित कई उप नदियां भी सूखीं ​हालांकि प्रशासन द्वारा चापाकल मरम्मत दल को सक्रिय कर दिया गया है। लेकिन धरातल पर परिणाम अनुकूल नहीं...