आगरा, मई 23 -- जनपद में लगातार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की वजह से लोगों को दिन व रात के समय भीषण गर्मी परेशान कर रही है। रात के समय गर्मी के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। हीटवेव के चलते शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय ग्राहक नदारद दिखते हैं। जिसकी वजह से कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तपिश भरी गर्मी के कारण शहर व कस्बों के बाजारों से ग्राहक सुबह 11 बजे ही घरों की ओर जाना शुरू हो गए। दोपहर एक बजे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- हीट वेव में 'वेट बल्ब' का वार, हर कोई बेहाल दुकानदारों ने कहा कि हीटवेव व भीषण गर्मी की वजह से ग्राहकों ने बाजारों से दूरी बना ली है। गर्मी का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक शहर व कस्बों में नहीं आ रहे हैं। दिन व रात में तापमा...