बांका, अप्रैल 24 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत के आदिवासी टोला गढ़ीटांड़ गांव में नल-जल योजना अधर में लटकी हुई है। संवेदक की लापरवाही के कारण अब तक गांव में पाइप बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट और गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधान जयदेव मुर्मू, रुपलाल मुर्मू समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माणाधीन नल-जल योजना को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि गांव में जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नल जल योजना अधर में उसे काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में शामिल करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.