रांची, अप्रैल 27 -- खूंटी, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए खूंटी क्लब ने सोमवार को सामाजिक दायित्व निभाते हुए क्लब गेट के बाहर प्याऊ का शुभारंभ किया। उद्घाटन क्लब सचिव गणपत कुमार भगत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना बड़ी सेवा है। क्लब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। मौके पर अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदीप पांडेय, संतोष गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- साड़म में दो जगह प्याऊ खोला गया यह भी पढ़ें- तूफान क्लब की पहल पर महावीर चौक पर पेयजल केंद्र का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...