हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। सोमवार देर रात टिहरी विस्थापित कॉलोनी में खाली पड़े एक प्लॉट में आग लग गई। इस दौरान प्लॉट में लगी सूखी झाड़ियों के साथ आग तेजी से आसपास फैलने लगी। आस पड़ोस के घरों में आग फैलने का खतरा बन गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग को काबू किया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात को राम चौक टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आग लगने कि सूचना प्राप्त हुई थी। शीघ्र ही फायर यूनिट को घटनास्थल पर रवाना किया गया। प्लॉट में सूखी झाड़ियां होने के कारण बहुत तेजी से आग आसपास फैल रही थी। यह भी पढ़ें- गर्मी में खाली प्लॉट में आग लगी, फायर टीम ने काबू किया फायर यूनिट ने आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका। बताया कि अग्निकांड में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...