मैनपुरी, अप्रैल 22 -- नवीगंज। भीषण गर्मी के बीच खाद्य जनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए कस्बा नवीगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेन्द्र सिंह अचानक नवीगंज फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और वहां लगी दो दर्जन से अधिक ठेलियों व खोमचों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेला संचालकों को लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर हर हाल में लाइसेंस लेने की समय-सीमा तय की। साथ ही खाद्य सामग्री को धूल, मक्खियों और गंदगी से सुरक्षित रखने, साफ पानी का उपयोग करने तथा ताजा खाद्य पदार्थ ही बेचने के लिए प्रेरित किया। फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानदार विभिन्न खाद्य सामग्री बेचते मिले। अधिकारी ने उन्हें असुरक्षित खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों और संक्रमण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.