आगरा, अप्रैल 20 -- जनपद में पारा 42 डिग्री पार होते ही बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। गंजडुंडवारा में विद्युत केबिल फुंकने के बाद आधे कस्बा और 170 गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप्प रही। विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। भीषण गर्मी में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली ठप्प रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह सात बजे गांव बनैल के निकट हाईटेंशन लाइन की विद्युत केबिल आचानक जलने के बाद क्षेत्र के 170 गांवों और आधे कस्बा में बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग रहे परेशान कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जब काफी देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने एटा रोड स्थित बिजली घर पर फोन करने शुरू किए। जिसके बाद लोगों को जानकारी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.