भीषण गर्मी में किसान नेता हुए बेहोश
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के जिलाध्यक्ष विनोद दिनकर मंगलवार को नगर निगम में बेहोश होकर गिर पड़े। उनको तत्काल कार्यकारिणी कक्ष में ले जाया गया। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने जनसुनवाई में मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश को बुलाया। डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि गर्मी की वजह से किसान नेता बेहोश होकर गिरे। किसान नेता को प्राथमिक उपचार दिया गया। नगर आयुक्त साईं तेजा से मुलाकात करने के बाद किसान नेता बाहर धूप में खड़े होकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान अचानक दिनकर को चक्कर आया और वे जमीन पर गिर गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में किसान नेता दिनकर बेहोश होकर गिरे फिलहाल किसान नेता की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जनसुनवाई में आए एक और व्यक्ति नगर निगम के बाहर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.