भीषण गर्मी में किसानों की परेशानी बढ़ी, गन्ने की फसल पर असर
अमरोहा, मई 23 -- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। कड़ी धूप से गन्ने की फसल सूख रही है। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से फसल में नुकसान की संभावना जताई जा रही है। गर्मी के चलते किसान सुबह दस बजे के बाद खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है, ताकि चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सके। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। इस बार सर्दियों में भी बारिश कम हुई। गर्मी का सीजन भी सूखा बीत रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने के निर्देश बारिश न होने का सबसे ज्यादा असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। किसान समय पर खाद नहीं दे पा रहे हैं और न ही फसलों की उचित देखभाल कर पा रहे हैं। इस स्थिति से किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.