भीषण गर्मी में किरीबुरू पुलिस बनी राहत का सहारा, जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था
चाईबासा, मई 24 -- गुवा । भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच किरीबुरू पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आम लोगों एवं राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। थाना क्षेत्र के सेंडल चौक, सेंडल मोड़, पुलिस चेक पोस्ट, सड़क किनारे तथा थाना परिसर में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है, ताकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सके। किरीबुरू थाना परिसर में आरओ का स्वच्छ एवं ठंडा पानी आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी संकोच के थाना पहुंचकर पानी पी सकता है। पुलिस का उद्देश्य इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और मानव सेवा का संदेश देना है। थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के घड़ों में ठंडा एवं स्वच्छ पानी रखा गया है। राहगीर, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.