भीषण गर्मी में कांगड़ी-आर्यनगर के हेडपंप सूखे, बढ़ी पेयजल किल्लत
देहरादून, मई 28 -- श्यामपुर। भीषण गर्मी के बीच श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी और आर्य नगर (गाजीवाली) गांव में कई हेडपंप सूख चुके हैं, जबकि कुछ सूखने की कगार पर हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी अधिकांश परिवार पेयजल समेत दैनिक जरूरतों के लिए मुख्य रूप से हेडपंपों पर ही निर्भर हैं। ऐसे में स्नान, कपड़े धोने और घरेलू कार्य प्रभावित होने लगे हैं।
पेयजल सप्लाई की स्थिति हालांकि हर घर जल मिशन योजना के तहत क्षेत्र में सुबह-शाम पेयजल सप्लाई की जा रही है, लेकिन भीषण गर्मी में दिनभर पानी की जरूरत के मुकाबले यह व्यवस्था पूरी राहत देती नजर नहीं आ रही। ग्रामीणों के अनुसार कुछ स्थानों पर लो प्रेशर के चलते पानी भरने में भी काफी समय लग रहा है।
जलस्तर में कमी पूर्व प्रधान नंदराम, कांगड़ी निवासी प्रमोद पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.