भीषण गर्मी में एक मई से न्यायालयों का समय बदला
मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिले की सभी अदालतों के समय में बदलाव किया गया है। एक मई से अदालतें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगी और कार्यालय समय भी संशोधित किया गया है। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में महामंत्री सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि माह मई व जून-2026 में न्यायालयों की कार्य अवधि समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्नन से एक बजे अपराह्नन तक रखा जाए। जिला जज ने बताया कि जनपद न्यायालय, मऊ का माह मई व जून 2026 में प्रात: कालीन कार्यालय का समय पूर्वाह्नन 06.30 से अपराह्नन 01.30 बजे तक तथा न्यायालय का समय पूर्वाह्नन 07.00 बजे से अपराह्नन 01.00 बजे तक निर्धारित किया जाता है। यह भी पढ़ें- शेखपुरा सिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.