भीषण गर्मी में उपलों की आंच में तपे सेवक सीताराम पहलवान
हापुड़, जून 21 -- तीर्थ नगरी में शनिवार को श्रद्धा और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। श्री बालाजी दरबार के अनन्य सेवक सीताराम पहलवान ने दोपहर 1:00 बजे उपलों की तपती आंच में तपस्या कर परंपरा को जीवंत रखा। बाबा के सेवक टोनू पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सीताराम पहलवान गत कई वर्षों से लगातार इस कठिन तप को करते आ रहे हैं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपलों की आंच के मध्य आसन लगाकर कई घंटों तक हनुमान की आराधना की। क्षेत्र के लोगों में मान्यता है कि इस तपस्या से नगर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दोपहर एक बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उपलों को प्रज्वलित किया गया। आंच तेज होते ही सीताराम पहलवान उसके मध्य विराजमान हो गए। तपस्या के दौरान पूरा दरबार परिसर "जय श्री राम, जय बजरंग बली" के जयकारों से गूंजता रहा। हजारों श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.