भीषण गर्मी में इमरजेंसी वार्ड की एसी बंद, मरीज परेशान
हाथरस, मई 10 -- - इमरजेंसी वार्ड में रोजाना करीब 150 मरीजों का होता है उपचार, इन सभी को झेलनी पड़ती है परेशानी हाथरस, संवाददाता। गर्मी के मौसम में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के एसी बंद पड़े हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए मरीज पंखे के सहारे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोजना करीब 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इन सभी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर पानी की तरह बजट बहा रही है। इसके बावजूद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। इसकी बानगी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में देखने को मिली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गर्मी से राहत पाने के लिए एसी लगे हुए हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.