भीषण गर्मी में इंसान के साथ पशु-पक्षी व वन्य जीव बेहाल
बुलंदशहर, जून 28 -- बुलंदशहर (अनूपशहर) भीषण गर्मी के तल्ख तेवर और आग उगलते आसमान के बीच जहां आम जनजीवन तबाह हो गया है। वहीं वन्य जीव-जंतुओं की बैचेनी बढ़ गई है। घटती पेड़ों की संख्या से उन्हें पर्याप्त छाया तक नहीं मिल रही। भू-जलस्तर नीचे खिसकने से नहर, तालाब सूखने लगे हैं। पानी के अभाव में पशु-पक्षियों को इधर-उधर भटकना लाचारी बन गई है। पक्षी प्रेमियों ने लोगों से छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी रखने की अपील कर रहे हैं।
जानवरों की स्थिति प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने इंसान के साथ पशु, पक्षियों का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्र में नील गाय, हिरण, जंगली बिल्ली, खरगोश, गिलहरी और भूमि में रहने वाले सांप आदि जीव-जंतु पाए जाते हैं। पक्षियों में मोर, कबूतर, बगुला, तोता, मैना, कौआ, नीलकंठ, उल्लू, चिड़िया आदि पक्षी पाए जाते हैं। इन दिनों में वन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.