भीषण गर्मी में इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, कुत्तों के हमले बढ़े
चतरा, अप्रैल 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण खासकर कुत्तों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा है। अत्यधिक गर्मी के चलते कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं और लोगों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बीते तीन दिनों के भीतर कुत्तों के काटने के 35 मामले सामने आए हैं। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में "डॉग बाइट-2" श्रेणी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण कुत्तों के स्वभाव में चिड़चिड़ाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.