बिजनौर, अप्रैल 29 -- शेरकोट। भीषण गर्मी को देखते हुए आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि इस समस्या का सीधा असर छोटे स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजाना स्कूल आते-जाते समय भय और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। नगर के विभिन्न मोहल्लों, मुख्य सड़कों और स्कूलों के आसपास आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। ये कुत्ते अक्सर राहगीरों पर भौंकते हैं। कई बार आक्रामक होकर दौड़ाने लगते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल जाने के समय और दोपहर छुट्टी के बाद बच्चों की भीड़ के बीच कुत्तों का व्यवहार और अधिक उग्र हो जाता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, कुत्तों के हमले बढ़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.