गिरडीह, अप्रैल 22 -- गर्मी भीषण रुप लेकर सितम ढाने लगी है। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में आमजन के साथ- साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी परेशान होने लगे हैं। बुधवार को बगोदर का तापमान 38 डिग्री के पार था। भीषण गर्मी के कारण विभिन्न जल स्रोतों का जल स्तर भी कम होने लगा है। बगोदर के प्रमुख जमुनिया नदी और खेडुआ नदी का भी जल स्तर कम होने लगा है। इसके अलावा कुआं, तालाब और चापकलों का भी जल स्तर नीचे जाने लगा है। इससे पेयजल का संकट उत्पन्न होने लगा है। आमजन तो जैसे -तैसे पानी की व्यवस्था कर ले रहा है मगर बेजुबानों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की खोज में जंगली जानवर भी गांव की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं पालतू मवेशियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बुधवार को एक गांव में मवेशियों के बछड़े का एक झुंड पानी की तलाश में भटकते देखा गया। भटकते हुए एक...