भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल
फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। हीटवेव और भीषण गर्मी का कहर शनिवार को भी जारी रहा। आमजन के साथ साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिनभर भगवान भास्कर की किरणें लोगों को जलाती रहीं। घरों के कमरे भट्ठी की तरह धधकते रहे। दोपहर में तेज हवा के साथ बादल भी आ गए। धूप और बदली की जुगलबंदी ने उमस को बढ़ा दिया। हालांकि कुछ ही समय पर तेज धूप फिर हो गई। जिले में सप्ताह भर से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान लगातार 43 और 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर कफ्र्यू जैसे हालात नजर आए। मौसम विभाग ने अभी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.