देवरिया, जून 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। गुरुवार को आधी रात के बाद रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी मेन लाइन में खराबी आने से लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला उठे। वहीं बार-बार लोकल फाल्ट, लो वोल्टेज, तारों की टकराहट की समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। यह भी पढ़ें- रात भर बिजली रही गुल, नगर के लोग बेहालवीडियो उपकेंद्र की समस्या गुरुवार की रात भीषण गर्मी में रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र को भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से आने वाली मेन लाइन में आधी रात के बाद लगभग 2 बजे ब्रेक डाउन होने से उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। इसके चलते लोग...