भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी में पढ़ने में बच्चों को परेशानी
भभुआ, जून 6 -- दिन में 11:30 बजे तक पढ़ने व धूप में घर लौटने में हो रही दिक्कत अभिभावकों ने आंगनबाड़ी में पढ़ाई के समय में परिवर्तन की मांग की (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता।
गर्मी के कारण समस्या कैमूर में भीषण गर्मी पड़ रही है। तीखी धूप असहनीय बन गई है। पांच सौ गज की दूरी तय करने में पैदल चलनेवालों को प्यास लगने लग रही है। आमजन बीमार होने लगे हैं। बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई के समय में परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। अभिभावक चंदन राम व रमेशर राम ने बताया कि दिन में 11:30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की पढ़ाई हो रही है। कुछ बच्चे नंगे पांच भी पढ़ने चले जाते हैं। सुबह में आंगनबाड़ी में पढ़ने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, पर छुट्टी होने पर नंगे पांव घर लौटने पर दिक्कत हो रही है।
जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया राधेश्याम ने बताया कि तीखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.