भीषण गर्मी में अन्तर जनपदीय तबादले खोलने को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, प्रदेश से आए करीब 100 शिक्षक जुटे
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने अन्तर जनपदीय तबादले को खोलने को लेकर निशातगंज स्थित निदेशालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों ने नारेबाजी कर कहा कि सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू करे। साथ ही उन आकांक्षी जिलों के तबादले खोले जाएं। श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर,गोण्डा समेत करीब दर्जन भर जिलों के शिक्षकों के तबादले नहीं खोले जाते हैं। भीषण गर्मी में प्रदेश भर से आए करीब 100 शिक्षकों का कहना है कि 10 से 15 वर्ष की नौकरी एक ही जिले में करते हुए हो गए हैं। इनमें कई शिक्षक दंपत्ति हैं, जो 200 से 300 किलो मीटर दूर के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। बहराइच के एक शिक्षक ने बताया कि पत्नी कानपुर में तैनात हैं। 10 वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.