भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें
गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। साहिबाबाद गांव, वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, कोयल एंक्लेव, भोपुरा सहित कई इलाकों में रविवार को बिजली का आना जाना लगा रहा। करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ा। उमस भरी गर्मी में छुट्टी के दिन बिजली गुल होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। बिजली कटौती के कारण घरों में पंखे, कूलर और ऐसी न चल पाने के कारण गर्मी से जूझना पड़ा। कई इलाकों में बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन आपूर्ति व्यवस्था मांग के अनुरूप नहीं है। इंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.