भीषण गर्मी में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
औरैया, मई 18 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी के चलते अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। स्कीम नंबर-15 क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी ने लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली उपकरणों के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले बचाव उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को माचिस और ज्वलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.