सोनभद्र, अप्रैल 20 -- दुद्धी। क्षेत्र में जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। लोगों का कंठ गर्मी की तपिश से सूखने लगा है। लोग अपने-अपने घरों में देसी फ्रिज यानी मिट्टी से बना बर्तन खूब खरीद रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी की घड़े की मांग बढ़ गई है। मिट्टी के घड़े की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में कुम्हार कई किस्म के मिट्टी के बर्तन बेच रहे हैं। कुम्हार ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न प्रकार के घड़ा, सुराही, मटका आदि का निर्माण कर बाजार में बेच रहे हैं। बाजार में छोटे घड़े की कीमत 50 से 60 रुपये तक तथा बड़े घड़े की क़ीमत 100 से 150 रूपये है। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप के बीच घड़ा व सुराही की बढ़ी मांग कुम्हारों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से मिट्टी के बने बर्तन की बिक्री में कमी आयी है। गर्मी आते ही मिट्टी के ...