रांची, जून 8 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अगले तीन दिनों के मौसम को लेकर अपडेटे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। पलामू और आसपास के जिलों का तापमान 39 डिग्री पार कर गया है। राज्य में अगले दो दिन और तापमान बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। इसके बाद झारखंड में अगले तीन दिन तक मौसम में बड़े बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इससे उमस बढ़ सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 से 12 जून तक कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। इधर, राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जबकि राज्य के अन्य जिलों में गुमला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.