चतरा, मई 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने रोज कमाकर खानेवाले निम्न वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिक्शा चालक, ठेला चालक, मजदूर, सफाईकर्मी और वैन चालक जैसे मेहनतकश लोग तेज धूप और लू के बीच काम करने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि न कहीं छांव में आराम की व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा। चतरा नगर पालिका की ओर से शहर में रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। ठेला चालक संजय साव ने बताया कि चतरा में धूप से बचने या पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- गर्मी से अभी चतरावासियों को राहत नहीं, 26 मई तक पारा रहेगा 43 डिग्री के आसपास पूरे दिन तेज धूप में काम करना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। वहीं मजदूर गन्नू यादव ने कहा कि इतनी गर्मी में घर से निकलने का मन नहीं करता, लेकिन पर...