रुडकी, जून 9 -- नारसन, संवाददाता। तापमान अधिक होने से गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। गर्मी का सेहत पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसके लिए चिकित्सकों ने लोगों से खाने पीने पर विशेष ख्याल रखे जाने की सलाह दी है। गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री से ज्यादा तक पंहुच गया। ज्यादा गर्मी होने के कारण कस्बे के बाजार और मुख्य रास्तों पर लोगों की आवाजाही काफी कम होने लगी है। किसान भी अपने खेतों का जरूरी कार्य सुबह और शाम के समय पर ही कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा @ 43.1 डिग्री, आसमान से बरसी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...