भीषण गर्मी ने बदल दी दिनचर्या, दिन में पसर जाता सन्नाटा
मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से दिनचर्या बदल गई है। लोग सुबह जल्दी उठकर अपने कार्यों को निपटा रहे हैं। खेत खलिहानों में भी काम सुबह जल्दी हो रहा है। उधर शाम को पांच बजे के बाद ही खेतों में किसान पहुंच रहे हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए शाम को अधिक भीड़ हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे का नजारा दिखाई पड़ रहा है। बीते दिनों की तरह शुक्रवार को भी तापमान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर चलते समय लू के थपेड़ों से आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़कों पर सुबह और शाम को अधिक आवागमन हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी मलिन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को हो रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.