बांदा, जून 1 -- बांदा। गर्मी ने ब्लड बैंक में खून की डिमांड बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रोज 20 से 25 यूनिट खून की खपत हो रही है। यहां पॉजिटिव ग्रुप का 41 यूनिट खून स्टाक में है। जबकि निगेटिव ग्रुप के खून का टोटा है। यह सिर्फ एक यूनिट ही मिला। गर्मी की वजह से ब्लड बैंक में ब्लड लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पड़ताल की तो मौके पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। कोई डोनेटर लेकर साथ आ रहा था तो कोई पैसे में खरीद रहा था। ब्लड प्रभारी का कहना है आकस्मिक के लिए पूरी व्यवस्था है। एनजीओ के करीब एक हजार लोग ब्लड बैंक से जुड़े हैं। जरूरत पर उन्हें बुला लिया जाता है। यह भी पढ़ें- खून की कमी पर गंभीर नहीं जिम्मेदार, ब्लड बैंक में महज 16 यूनिट रक्त ब्लड बैंक की स्थिति ...