अमरोहा, मई 29 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में उमसभरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। गुरुवार को भी पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप होश उड़ाए रही। वहीं भीषण गर्मी के चलते जिले में सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 व न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में गर्म हवा चली। तेज धूप के चलते लोग सड़क और बाजारों में भी कम दिखे। उमसभरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया। बिजली की आंख मिचौली के चलते परेशानी और भी बढ़ी। यह भी पढ़ें- औरैया में भीषण गर्मी के बीच रेड अलर्ट जारी, आज 42 डिग्री पहुंचा पारा वहीं बारिश नहीं होने से फसलों की सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। धान की नर्सरी डालने में जुटे किसानों की मुश्क...