भीषण गर्मी ने किया बेहाल
गाज़ियाबाद, जून 6 -- ट्रांस हिंडन। शहरवासी शनिवार को गर्मी से बेहाल दिखे। न्यूनतम पारा स्थिर रहा, लेकिन अधिकतम तापमान चार डिग्री से भी अधिक बढ़ा। इस कारण भीषण गर्मी पड़ी और लोग बेहाल हुए। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम पारा 4.2 डिग्री बढ़ा। वहीं एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हुई और यह 193 रहा। आने वाले चार-पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। ऐसे में लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, थमा नहीं पसीना, 4 दिन बाद राहत के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.