झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी। जिन किसानों ने खेत को खाली नहीं छोड़ा और मूंग को बो दिया है उनकी फसल में अब तक फूल आ चुके होंगे। अप्रैल से मई के बीच फूल की अवस्था होती है। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि सूरज के तेवर तेज है। फसलों का ख्याल रखें। अभी उचित प्रबंधन जरूरी है। किसान खेत की सिंचाई सुबह 9 के पहले शाम 6 के बाद ही करे। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने जायद/ ग्रीष्मकालीन मौसम में बोई गई मूंग की फसल को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अप्रैल से मई की गर्मी के बीच मूंग की फसल खेतों में फूल की अवस्था में पहुंच चुकी है, ऐसे में उचित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।डॉ. सिंह ने बताया कि जायद/ग्रीष्मकालीन मूंग की बुवाई प्राय: सरसों, मटर, आलू एवं चना जैसी...