बोकारो, मई 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला परिषद कार्यालय सभागार जिप सदस्यों की बैठक हंगामेदार रहा। कई बार सदस्यों ने बैठक को वहिष्कार करने का प्रयास किया, लेकिन समझा-बुझाकर बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख, संबंधित सांसद व विधायक प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पिछली बैठक के बिन्दुवार अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली, पानी व स्वास्थ्य का मुद्दा छाया रहा। बैठक के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए सदस्यों ने हर जिला परिषद क्षेत्र में 10 चापानल, एक-एक टैंकर की व्यवस्था व एक एंबुलेंस का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों द्वारा एंबुलेंस की मांग पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक के क्रम में विभिन...