भीषण गर्मी को लेकर 27 तक बंद रहेंगे वर्ग 8 तक के स्कूल
मोतिहारी, जून 24 -- मोतिहारी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के वर्ग 1 से लेकर 8 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 जून से 27 जून तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। अन्य कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पूरी सावधानी के साथ संचालित होंगी। डीएम सौरभ सुमन यादव ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। डीएम के अनुसार, जिले में भीषण गर्मी व अत्यधिक तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- गर्मी: आठवीं तक की कक्षाएं 27 तक बंद यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को ले कैमूर के विद्यालय 30 तक बंद रहेंगे यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना, भीषण गर्मी में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.