गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज। जिले में गर्मी के भीषण प्रकोप और हीट वेब की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने प्रारंभिक स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। डीएम ने आदेश दिया है कक्षा एक से लेकर पांच तक निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र में शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाह्न 11.30 बजे तक ही संचालित होगी। जबकि, कक्षा छह से लेकर आठ की शैक्षणिक गतिविधि 12.30 बजे तक ही आयोजित होगी। यह आदेश 23 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव यह भी पढ़ें- अरवल जिले में साढ़े 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन की समय सीमा तय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.