गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी सख्त निर्देश के अनुपालन में गिरिडीह जिले के थानों के बाहर विशेष प्याऊ केंद्र चालू किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्याऊ की व्यवस्था प्यास बुझाने के साथ मानवता व सेवा भाव का परिचायक: थाना प्रभारीप्याऊ का उद्देश्य एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर जिले के थानों के बाहर प्याऊ लगाया जा रहा है। यह प्याऊ धूप में सफर कर रहे लोगों को तुरंत पानी देने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। सोमवार को हुए मुफस्सिल एवं पचंबा थाना के बाहर राहगीरों और आम जनता को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाये गये प्याऊ का शुभारंभ एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने दोनों थाना के बाहर चालू किये गये विशेष प्याऊ केंद्र पर ...