खगडि़या, मई 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के पठन-पाठन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। डीएम नवीन कुमार ने आदेश जारी कर 24 मई से जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों प्री स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाहन 11 बजे के बाद प्रतिबंधित की है। यह आदेश अगले 27 मई तक के लिए लागू की गई है। यह भी पढ़ें- सारण में वर्ग 8 तक के स्कूलों में 27 मई तक पढ़ाई बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...