भीषण गर्मी को देखते हुए हंसडीहा चौक पर लगाया गया प्याऊ, राहगीरों को मिलेगी राहत
दुमका, मई 26 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए हंसडीहा गांधी चौक पर थाना के सामने तथा हंसडीहा थाना परिसर में प्याऊ की व्यवस्था की गई। भागलपुर रोड स्थित थाना के सामने ग्राम पंचायत हंसडीहा की मुखिया आशा हेमब्रम द्वारा प्याऊ लगाया गया, वहीं हंसडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार की पहल पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- भरनो थाना ने शुरू किया प्याऊ शुरूप्याऊ का उद्घाटन हंसडीहा थाना के सामने आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ राहुल कुमार सानू ने फीता काटकर विधिवत प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। मौके पर मुखिया आशा हेमब्रम ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह सराहनीय पहल की गई है ताकि बाजार आने-जाने वाले लोगों को पानी पीने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.