मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए कार्यालय आदेश के तहत ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के विद्यालयों के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। इस निर्णय का असर मुंगेर जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर भी पड़ेगा। जारी निर्देश के अनुसार आगामी 6 अप्रैल से 31 मई (ग्रीष्मावकाश से पूर्व) तक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान 6:30 से 7:00 बजे तक विद्यालय का प्रारंभ एवं प्रार्थना, इसके बाद नियमित घंटियों के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी। छात्रों की छुट्टी 12:20 बजे कर दी जाएगी, जबकि शिक्षकों के लिए 12:30 बजे तक समीक्षा कार्य निर्धारित रहेगा।वहीं, मध्याह्न भोजन के संचालन को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.