उरई, मई 27 -- उरई। संवाददाता नौतपा के बाद से गर्मी ने तेजी पकड़ी है। दो तीन दिनों से लगातार मौसम तीखा है। दिन में लू के साथ सूरज की तेज किरणों और रात को गर्म हवाओं ने लोगों ने परेशान कर रखा है। मौसम इतना गर्म है कि तमाम जतन के बाद भी लोगों को राहत महसूस नहीं हो रही है। बार बार में हवाओं के झोखे चलने के बाद बंद होने से स्थिति और खराब रही। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अधिकतम तापमान 45.10 डिग्री सेल्सियस रहा।जैसे जैसे मई माह खत्म होने का समय नजदीक आ रहा हैं, वैसे वैसे गर्मी जोर पकड़ रही है। यह भी पढ़ें- नौतपा में तप रही धरती,आसमान से बरस रही आग नौतपा के बाद से गर्मी ने जो रौद्र रुप दिखाया हैं, उससे लोगों में खासी बेचैनी है। घर से लेकर सड़क तक गर्मी का असर है। बुधवार को भी पूरे दिन मौसम गर्म रहा। नौतपा का समय होने से सुबह आठ बजे से ही कड़ाके की धूप ...