भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी गुड न्यूज; दर्जन भर राज्यों में भारी बारिश के आसार, मॉनसून ने भी पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली, मई 19 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार (19 मई) की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू की स्थिति के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और कहा है कि शहर के कुछ इलाकों में पारा 44 डिग्री पार हो सकता है। IMD के अनुसार, 'येलो' अलर्ट का मतलब है "सतर्क रहें।" मौसम विभाग के मुताबिक, शहर के कुछ इलाकों में दिन में ऊष्ण लहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी पूर्वानुमान में IMD ने कहा है कि 19 से 22 मई के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे और शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.