भीषण गर्मी के बीच 91.9 प्रतिशत पड़े वोट, मतगणना आज
बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में गुरुवार को वोट डाले गए। इसमें 91.9 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शुक्रवार को सुबह दस बजे से बार सभागार में गिनती पूरी होने तक चलेगी। मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। गुरुवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वकीलों की लंबी कतारें नजर आईं और पूरे दिन चुनावी माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया। जिला बार सभागार में 35 मतदान बूथ बनाए गए थे। बार एसोसिएशन में 2488 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जुबेर अंसारी, सहायक चुनाव अधिकारी मुरलीधर त्रिवेदी, अजय श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों की निगरानी में 2287 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से कचहरी व कलेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.