अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा, संवाददाता। भीषण गर्मी में बिजली की लगातार बढ़ती मांग के बीच तकरीबन हर घंटे की रोस्टिंग से लोग बेहाल हैं। पीक आवर में शाम छह से रात 11 बजे के बीच कटौती से शहर से देहात तक हाहाकार मच गया है। उमसभरी गर्मी में लोग दिनरात पसीने से लथपथ हो रहे हैं। शुक्रवार को गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गर्मी के भयंकर तेवर से सहमे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। इसके बाद 12 बजे सड़कों से बाजार तक सन्नाटा पसर गया। इस दौरान बिजली की आंखमिचौली की चलते लोग घरों में पसीने से तरबतर रहे। हर घंटे की रोस्टिंग और बार-बार की ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कटौती के चलते देहात में लोग गर्मी से बिलबिला उठे। लगातार बढ़ती मांग से बढ़ते ओवरलोड के बीच बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं।

बिजली की आंखमिचौलीलाइनलॉस कम...