भीषण गर्मी के बीच सीम गांव में 5 घंटे गुल रही बिजली
नैनीताल, मई 20 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में बुधवार को करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 8 बजे बिजली गुल होने के बाद दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे 50 से अधिक परिवार प्रभावित रहे। भीषण गर्मी के बीच बिजली ठप रहने से लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने लंबे समय तक बिजली बाधित रहने पर नाराजगी भी जताई। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लाइन में तकनीकी दिक्कत के चलते फ्यूज खराब हो गया था। यह भी पढ़ें- रुड़की में आठ घंटे गुल रही बिजली, लोगों के छूटे पसीने कर्मचारियों के मरम्मत कार्य करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। यह भी पढ़ें- बंदरों के उत्पात से फुंका ट्रांसफार्मर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.