हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शहर में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति की ओर से झील परिसर में सराहनीय पहल की गई। समिति ने अपने कार्यालय के समक्ष राहगीरों और आम नागरिकों के लिए शीतल पेयजल पियाऊ की व्यवस्था शुरू की। कार्यक्रम की शुरुआत राहगीरों को शरबत पिलाकर की गई, जिससे लोगों में उत्साह देखा गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का समिति पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गर्मी के इस दौर में यह पहल लोगों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, क्योंकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग झील परिसर से होकर गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर कमेटी द्वारा गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सेवा भाव से पिलाया गया ठंडा शरबत और पानी स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.