भीषण गर्मी के बीच लखनऊ की बिजली व्यवस्था चरमाई, जिलों से 44 इंजीनियर बुलाए गए
नई दिल्ली, मई 22 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद पहली गर्मी में ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हर इलाके में बिजली को लेकर त्राहीमाम मच गया है। यहां वर्तमान में तैनात अधिकारियों के संभालते नहीं संभल रही बिजली व्यवस्था से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इस आक्रोश को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रदेश के अन्य जिलों में तैनात 44 अभियंताओं को लखनऊ बुला लिया है। उनकी तैनाती शहर के विभिन्न जोनों में कर दी है। प्रबंध निदेशक की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार जिन अभियंताओं को दूसरे जनपदों से यहां बुलाया गया है सभी के सभी पूर्व में लखनऊ में तैनात रहे चुके हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ में तैनाती के दौरान उनके अनुभवों से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.