भीषण गर्मी के बीच युद्धस्तर पर जारी मकान गणना अभियान
औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान गणना अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान, परिवार और संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। प्रत्येक परिवार से 33 सवाल पूछकर उनके उत्तर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार यह अभियान 20 जून तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवार के सदस्यों, मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस समेत विभिन्न सुविधाओं और संपत्ति से जुड़ी जानकारियां एकत्र करेंगे।विशेष यह भी पढ़ें- प्रगणक घर-घर जाकर पूछने लगे 33 सवाल बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.